Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
शाहजंहापुर यूपी

शाहजंहापुर: दुर्लभ प्रजाति का सल्लू सांप मिलने से गांव में मचा हड़कंप।

गांव में मिला दुर्लभ प्रजाति का सल्लू साँप, वन विभाग की टीम  रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ा।



शाहजंहापुर: गुरुवार को दुर्लभ प्रजाति का सल्लू सांप(पैंगोलिन) मिलने से हड़कंप मच गया आसपास के गांवों में रहने वाले सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गए वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।थाना क्षेत्र के गांव कढ़ेया में रहने वाले रमाकांत बीती रात अपनी बहू व मेहमानी में आये उसके माता-पिता और पोता पोती के साथ घर में सो रहे थे।तभी उनकी बहू मैना देवी को रात करीब एक बजे कुछ लगा कि कोई चीज घर की पीछे की दीवार से उतर कर घर में बनी कच्ची कोठरी में घुस गया है।लेकिन उसने भ्रम समझकर बह सो गई।सुबह उठने पर घर में बनी कच्ची कोठरी से छन छन की आवाज आ रही थी तो उसने रात में घटित घटना का जिक्र परिजनों से किया ।लोगों ने कोठरी में जाकर देखा तो दुर्लभ प्रजाति का जीव का आधा धड़ मिट्टी के अंदर व आधा धड़ ऊपर था उसे देखकर लोग घबरा गए।आसपास में रहने वाले ग्रामीणों को सूचना दी तभी किसी ने उसका फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया देखते ही देखते क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति का जीव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई। और आसपास के गांवों में रहने वाले सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए ग्राम प्रधान की सूचना पर वन क्षेत्र अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव,वन दरोगा कामता वर्मा, वन दरोगा नंदा वल्लभ पांडे, वनरक्षक जितेंद्र कुमार, के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने देखा की दुर्लभ प्रजाति का जीव पैंगोलिन(सल्लू सांप) है।वनविभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर किशनपुर सेंचरी के जंगल में उसे सुरक्षित छोड़ दिया।

ब्यूरो रिपोर्ट - लक्ष्यसीमा न्यूज

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment