Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
यूपी

लखनऊ: ऊर्जा मंत्री ने वाराणसी में पूर्वांचल डिस्कॉम के कस्टमर केयर सेंटर 1912 का किया निरीक्षण

कॉल सेंटर की व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने के ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने दिए निर्देश 

उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो


लखनऊ: 

प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को वाराणसी पहुंचकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कस्टमर केयर सेंटर 1912 का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा संतुष्टि हेतु उनका फीडबैक लेने आदि के संबंध में वहां के कर्मचारियों से जानकारी ली। उन्होंने वर्तमान में आ रही शिकायतों की भी जानकारी ली तथा उसके निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में पूछा। उन्होंने अधिकारियों को कॉल सेंटर की व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की हिला हवाली न हो। सभी फोन कॉल रिसीव किए जाए और काल के दौरान उपभोक्ताओं से पूर्ण शालीनता और सहजता से बात करें तथा उनकी क्वेरी का पूर्ण जवाब दें। कहा कि उपभोक्ताओ की समस्याओं के समाधान तक उनसे संपर्क बनाए रखें। उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर का कार्य दायित्व बहुत महत्वपूर्ण है। इसके कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न हो।

निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री द्वारा आ रही शिकायतों के बारे में पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि इस समय बिजली कनेक्शन, सुझाव, मीटर खराबी, केबल, स्मार्ट मीटर, विद्युत आपूर्ति तथा विद्युत चोरी से संबंधित शिकायतें आ रही हैं। शनिवार को 02 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की गई थी, जिनमें से विद्युत आपूर्ति व मीटर से संबंधित शिकायतें सर्वाधिक थी, जिनका समाधान कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस काल सेंटर में कुल 186 कार्मिक कार्यरत हैं, जो कि इस व्यवस्था को संभाल रहे हैं और प्रदेश सरकार की मंशानुरूप उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का प्रयास कर रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक शंभू कुमार, निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजेंद्र प्रसाद, सेंटर के मैनेजर,सुपरवाइजर और कार्मिक उपास्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट - लक्ष्यसीमा न्यूज


Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment