Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
फिरोजाबाद यूपी

फ़िरोज़ाबाद: जिलाधिकारी ने ग्राम मुहम्मदपुर बैरई में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याऐं,



 फ़िरोज़ाबाद: जिलाधिकारी ने ग्राम मुहम्मदपुर बैरई में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याऐं,



प्राप्त 20 शिकायतों में से 18 शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण।


उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्तर पर समीक्षा करने व विकास कार्यांे की स्थिति जानने एवं स्थानीय स्तर पर जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराए जाने के उददेश्य से जिलाधिकारी रवि रंजन ने जिला स्तरीय अधिकारियांें के साथ शुक्रवार को विकास खण्ड शिकोहाबाद की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर बैरई में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की एक-एक कर समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने जनचौपाल में प्राप्त 20 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा 18 शिकायतों का निस्तारण कराया व शेष शिकायतांें के लिए सम्बन्धितों को उनको एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश दिए। जन चौपाल में राशन, बिजली, पानी, दवा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बृद्ध जनों की पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास की जानकारी दी गयी। उन्होने जन चौपाल के दौरान दी जा रही सभी प्रकार की पेंशन की जानकारी प्राप्त की कि सभी लाभार्थियों को पेंशन प्राप्त हो रही है अथवा नही जिन पात्र लाभार्थियों को पेंशन प्राप्त नही होने की जानकारी होने पर उन्होने मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक वृहद कैम्प लगाकर सभी पात्रों के ऑनलाइन आवेदन कर लाभान्वित करें। गांव में आयोजित चौपाल के दौरान खाद्य प्रसंस्करण, समाज कल्याण, आयुष्मान कार्ड, विकलांग कल्याण, विद्युत, चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कैम्प लगाकर लोगों को जानकारी दी गयी।

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों के सीधा संवाद करते हुए कहा कि हमारा संकल्प है कि व्यवस्थाओं में सुधार कर आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाये। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का बिंदुवार समीक्षा करते हुए चौपाल में उपस्थित जनता से हाथ उठवाकर सत्यापन कराया जिसमें अधिकतर कार्यों से स्थानीय जनता संतुष्ट दिखंे। उन्होंने विद्युत, हैंडपंप रिबोर, मनरेगा अंतर्गत तालाब निर्माण, गली-नाली निर्माण, विद्यालय में अध्यापकों व आंगनवाड़ी की उपस्थिति, दिव्यांगों की पेंशन, राशन वितरण, विधवा, वृद्धा पेंशन आदि लाभार्थियों से हाथ उठवाकर सत्यापन किया कि उन्हे इन सभी योजनाआंे का लाभ मिल रहा है अथवा नही जिसमें अधिकतर लोगांे ने हाथ उठाकर पुष्टि की कि उन्हे संतोषजनक रूप से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने चौपाल का उद्देश्य बताते हुए कहा कि सभी जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित होकर आपकी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए आपके बीच उपस्थित हैं, आपको योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के लिए सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां पर आप योजना में जानकारी प्राप्त कर सकते है। चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, उप निदेशक कृषि, एडीपीओ धनराज कुमार, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र प्रताप यादव, वीडीओ सिद्धार्थ मिश्रा सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment