Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
फिरोजाबाद यूपी

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने आवास पर सुनी जनता की समस्याएं





पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अपने आवास सिरसागंज पर रविवार को बडी संख्या में जनता की समस्याआंे को सुना और उनका निस्तारण कराकर दी राहत।


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अपने जनपद भ्रमण के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज रविवार को सिरसागंज स्थित अपने कैंप कार्यालय पर प्रातः 10 बजे से दूर दराज से आई जनता की शिकायतों को एक-एक गम्भीरता से सुना और कुछ फरियादियों के प्रार्थना पत्र को सम्बन्धित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर निस्तारण कराया, शेष शिकायतों को उपस्थित अधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। जन शिकायत कार्यक्रम में मैनपुरी, इटावा, एटा, फिरोजाबाद सहित अन्य जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर सुना और उन्हे संतुष्ट करने की पूरी कोशिश की। उन्होने जन शिकायतें सुनने के दौरान कहा कि अधिकारी जन शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहें, आमजन की शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापरक निराकरण किया जाए ताकि किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जन-शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापरक निराकरण प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता में है यदि किसी भी अधिकारी, कर्मचारी के द्वारा शिकायतों के निराकरण में कोताही बरती गई या किसी भी स्तर पर शिकायत के निस्तारण में विलंब किया गया तो संबंधित अधिकारी, कर्मचारी की जिम्मेदारी तय कर उसके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही होगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी कर्मचारी के द्वारा किसी भी शिकायतकर्ता को अकारण परेशान न किया जाए, पात्र होने की दशा में उसे संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, शहरी, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में पात्रों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ हो, पात्रता सूची विकास खंड कार्यालय, पंचायत भवन पर उपलब्ध रहें ताकि ग्रामीणों को पात्रता के बारे में सही जानकारी ग्राम में ही मिल सके, किसी भी अपात्र व्यक्ति को आवास योजना में लाभान्वित न किया जाए। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि अधिकारी, कर्मचारी शासन की मंशा के अनुसार कार्य करें, किसी भी शिकायत को अकारण अपने कार्यालय में लंबित न रखें।

जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत मदावली विकासखंड टूंडला के ग्राम प्रधान शारदा ने अपनी शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत मदावली में सरकारी जमीन ग्राम समाज की उपलब्ध है जिस पर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बनवाने की उन्होने मांग की है। इस जनहित की मांग को गम्भीरता से लेते हुए मंत्री जी ने आश्वस्त करते हुए अग्रिम कार्यवाही का भरोसा दिया है। इसी प्रकार से शिकायतकर्ता रमेश चन्द्र गुप्ता निवासी संत नगर फूलवाडी फिरोजााबाद ने अपनी शिकायत में बताया है कि आतिशबाजी की दुकान के लिए मार्च 2022 को आवेदन किया था जिसकी सारी जांच आख्या पूर्ण हो गयी है मगर उनका अभी तक आतिशबाजी की दुकान का लाइसेंस स्वीकृत नही हुआ है, जिससे वह बेरोजगारी का दंश झेल रहें है इसके लिए उन्होने डीएम फिरोजाबाद को नियमानुसार आतिशबाजी की दुकान का लाइसेंस स्वीकृत करने के निर्दंेश दिए। पर्यटन मंत्री के जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी सिरसागंज, डीएम द्वारा नामित नोडल अधिकारी जनसुनवाई व तहसीलदार सिरसागंज, जिला सूचना अधिकारी दयाशंकर व संबंधित अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहें।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment