Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
फिरोजाबाद यूपी

डीएम व एसएसपी ने आगामी कावंड यात्रा को सकुशल सम्पन्न व कावंडियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने…



डीएम व एसएसपी ने आगामी कावंड यात्रा को सकुशल सम्पन्न व कावंडियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश।


जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में आगामी सावन माह में होने वाली कावंड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने व कावंडियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गुरूवार को कलैक्ट्रेट सभागार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कावंड यात्रा को जनपद मंे सकुशल सम्पन्न कराया जाए, इसके लिए जनपद एटा की ओर से आने वाले कावंडियों के मार्ग को अभी से दुरूस्त करा लिया जाए, कावंड यात्रा मार्ग में यदि गढढे है तो अभी से ठीक कराया जाए और सडक के दोनो ओर झाडियों को साफ कराकर अच्छी मिटटी डलवा दी जाए। उन्होने कहा कि कावंड को रखने के लिए शिविरों, सडक के किनारें वालें ग्रामों, थाने, चैकियों आदि स्थानों पर कांवड स्टैण्ड लगाए जाए जिस पर कावंडियें अपनी कांवड को सुरक्षित रख सके। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, कूड़ा उठान, पेयजल, सीसीटीवी कैमरे, रेलिंग, नहर पटरी, मेडिकल हेल्थ कैंप, आदि व्यवस्थाओं को समय से पूरा करें। ट्रैफिक को लेकर उन्होंने एसपी ग्रामीण को निर्देश दिए कि वह कांवड यात्रा मार्ग का भ्रमण कर ट्रैफिक से सम्बन्धित सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लें। उन्होने यह भी निर्देश दिए कि कावंड यात्रा मार्ग मंे स्पीड बै्रकर लगवाने के लिए स्थान चिन्हित कर लें और पीडब्ल्यूडी विभाग वहां पर स्पीड बै्रक लगाना सुनिश्चित करें, ताकि तेज गति से चलने वाले वाहनों पर रोक लगायी जाए।

जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह अपने नेतृत्व में सभी तैयारियां पूर्ण करा लें और इस आशय की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होने उपजिलाधिकारियांे को यह भी निर्देश दिए है कि कांवड यात्रा मार्ग में यदि कोई समाज सेवी व शिव भक्त शिविर लगाकर अपनी सेवाऐं देना चाहते है तो उन्हे परमिशन देने मे देरी न करें।

बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पिछली वर्ष की कावंड यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि पुलिस यह सुनिश्चित करंे की कावंड यात्रा मार्ग के किनारे कोई भी कावडियां सोने नही पाए, उनको सोने की व्यवस्था पैट्रोल पम्प व शिविरों में ही कराई जाए। कांवडियांे को पेयजल, प्रकाश व प्रसाधन की व्यवस्थाऐं पूरी तरह मुहैया होनी चाहिए, जिससे उनको ठहरने में किसी प्रकार की परेशानी नही होने पाए। यह भी सुनिश्चित करें की कावंड यात्रा मार्ग में गांजे व भांग आदि नशीलें पौधों को हटवा दिया जाए। उन्होने अपने पिछले अनुभव बताते हुए कहा कि प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक के लिए कावंड यात्रा शनिवार से ही प्रारम्भ हो जाएगी, इसको ध्यान में रखते हुए शनिवार, रविवार, सोमवार को भ्रमणशील रहकर उनकी कावंड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराऐं। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, एस पी ग्रामीण व सिटी, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उपजिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment