Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
Firozabad

फिरोजाबाद: विधायक और जिलाधिकारी ने छात्रों को किया सम्मानित




 विधायक मनीष असीजा और डीएम ने कक्षा 10 व 12 के मेधावी छात्र-छात्रों को चेक, टेबलेट, मेडल पहनाकर किया सम्मानित।


मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ में आयोजित केन्द्र व राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले प्रदेश के 1745 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान व टेबलेट वितरण तथा 18 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के भवनों व 125 विज्ञान प्रयोगशालाओं का लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सीधा प्रोजेक्टर के माध्यम से बुधवार को कलैक्ट्रेट सभागार मंे जनप्रतिनिधियांे क्षेत्रीय सांसद डा0 चन्द्रसैन जादौन, सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर व जिलाधिकारी डा0 उज्जवल कुमार की गरीयामयी उपस्थिति में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनपद के मेधावी विद्यार्थियांें को दिखाया गया और उन्हे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद के कक्षा-10 व कक्षा-12 के उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले 22 मेधावी छात्र-छात्राओं को जनप्रतिनिधियांे व डीएम द्वारा चेक, टेबलेट, प्रमाण पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले कक्षा-10 के छात्र-छात्राआंे में एस आर के इण्टर कॉलेज फिरोजाबाद के नवीन कुमार, फारूख ए आजम हाईस्कूल की अनम, पाली इण्टर कॉलेज शिकोहाबाद के कृष्णा अग्रवाल, एस एम एस उ0मा0वि0 जसराना के राष्ट्रदीप सिंह, पुरातन सरस्वती विद्या मन्दिर इ0कॉलेज शिकोहाबाद के विनीत यादव, श्री दीप सिंह इं0कॉलेज रजावली की कृतिका गौतम, संत ज्ञयानन्द इं0कॉलेज नगला गुलाल के अनमोल शाक्य, फारूख ए आजम हाईस्कूल के अरबना नाज, पुरातन सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज शिकोहाबाद की अंजली, गार्डेनिया इ0कॉलेज शिकोहाबाद के प्रांशू, सरस्वती विद्या मन्दिर इ0 कॉलेज शिकोहाबाद के आदित्य। इसी प्रकार से कक्षा-12 के नवनीत यादव क्षेत्रीय इं0कॉलेज सिरसागंज, किर्ती राज कान्वेन्ट इं0कॉलेज शिकोहाबाद, चन्दन पुरातन सरस्वती विद्या मन्दिर इं0कॉलेज शिकोहाबाद, करीना पं0 राम किशन महाराज इ0कॉलेज इटौरा, अरचिता चौहान एस बी एल इं0कॉलेज खेरगढ़, अनमोल गुप्ता पी आर टी एस इं0कॉलेज शिकोहाबाद, ललिता डी आर इं0कॉलेज शिकोहाबाद, ज्योति पुरातन सरस्वती विद्या मन्दिर इं0कॉलेज  शिकोहाबाद, गुंजन श्री कृष्ण आदर्श इं0कॉलेज तिलयानी, पुष्प कुमार लोक राष्ट्रीय इं0कॉलेज जसराना व मुस्तान पुरातन सरस्वती विद्या मन्दिर इं0कॉलेज शिकोहाबाद को उनके अभिभावकों के साथ सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में क्षेत्रीय सासंद डा0 चन्द्रसैन जादौन ने सभी छात्र-छात्राओं केे उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे धन्यवाद किया और इसी प्रकार से आगे और मेहनत करने की सलाह दी। सदर विधायक मनीष असीजा ने अपने सम्बोधन में अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नही है, कडी मेहनत का प्रतिफल अवश्य ही मिलता है चाहंे समय कितना भी लग जाए। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण विकास के लिए शिक्षा अत्यन्त आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि कक्षा-10 व 12 की परीक्षा में घर के लोगों की बडी अपेक्षाऐं होती है, उसमंे आप लोग अच्छे अंक पाकर परिजनों की अपेक्षाआंे को पूरा करने के साथ-साथ अपना मनोबल भी ऊॅचा किया है। उन्होने किस क्षेत्र में बच्चों को क्या कैरियर बनाना है, इसको तय करें और आवश्यक हो तो इसके लिए कैरियर काउन्सिलिंग भी कराऐं और फिर तय करें। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन अशोक अनुरागी ने किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वृन्दावन लाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, परियोजना निदेशक सहित विद्यालय के प्रबन्धक व प्रिंसिपल, छात्र-छात्राऐं व उनके अभिभावक आदि उपस्थित रहें।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment