Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
फिरोजाबाद यूपी

फिरोजाबाद: फ़िरोज़ाबाद में आज ईद उल अजहा (बकरीद) को लेकर जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने की बैठक।

 फ़िरोज़ाबाद में आज ईद उल अजहा (बकरीद) को लेकर जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने की बैठक।

    



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के नेतृत्व में मुस्लिम धर्म गुरुओं की एक बैठक नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर हुई जिसमें ईद उल अजहा के त्यौहार पर होने वाली व्यवस्थाओं के लिए वरिष्ठ धर्मगुरु मौलाना शफी अहमद कासमी और सभी धर्मगुरुओं ने विस्तारपूर्वक बताया, बिजली पानी साफ-सफाई सुरक्षा  के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा कि ईद उल अजहा तोहार को लेकर सारे इंतजाम कर लिए गए हैं नगर निगम विद्युत विभाग को आदेशित कर दिया गया है त्यौहार पर किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी बिजली पानी सुचारु रुप से चालू रहेगा साफ सफाई के नगर निगम की टीम अभी से लगी हुई है सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं तोहार पर अच्छे से अच्छा व्यवस्थाएं की जाएंगी, सभी उलेमाओं ने आवाम से अपील की है कि प्रशासन के साथ हम लोगों की भी बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है इसलिए हम सब सहयोग करें साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें, कुर्बानी खुले में ना करें, कुर्बानी का फोटो या वीडियो सोशल मीडिया व्हाट्सएप फेसबुक पर वायरल ना करें, कुर्बानी करने के बाद जानवर के मलबे को नगर निगम के डस्टबिन में डालें या गड्ढे में दबा दें, कुर्बानी का तबर्रुक प्रसाद ढक कर ले जाएं, ईद उल अजहा के त्यौहार को प्यार मोहब्बत अमन-चैन भाईचारे मोहब्बत के साथ मनाएं, करबला कमेटी अध्यक्ष हिकमत उल्लाह खान ने आवाम से अपील की है कि ईदगाह में नमाज के टाइम से पहले पहुंचे भागम भाग और जल्दबाजी में लोगों की नमाज छूट जाती है जिससे ईद उल अजहा की नमाज व्यवस्थित तरीके से हम सब मिलकर पढ़ें बैठक में मुख्य रूप से जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, एडीएम अभिषेक सिंह, नगर पुलिस अधीक्षकसर्वेश कुमार मिश्रा,नगर मजिस्ट्रेट मनोज सागर, एसडीएम मनोज सिंह, सीओ सिटी कमलेश सिंह, एक्सईएन विद्युत अनुज सेठ प्रथम, एक्ससीएन द्वितीय राघवेंद्र वर्मा, मौलाना शफी अहमद कासमी, शहर मुफ्ती तनवीर अहमद कासमी, सूफी आदम मुस्तफा, मौलाना तनवीर उल कादरी, मुफ्ती कासिम रजी, मौलाना आलम मुस्तफा याकबी,मौलाना अनवार, मुफ्ती हुजैफा, मौलाना अमीन अख्तर, राजिक अली. ईदगाह कमेटी सेक्रेटरी इसरार अहमद, करबला कमेटी अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान. जामा मस्जिद सेक्रेटरी सूफी जमील नासिर अबरारी, शाही मस्जिद सेक्रेटरी अफसर हुसैन फैजान कुरैशी आदि लोग उपस्थित रहे।


ब्यूरो रिपोर्ट - लक्ष्यसीमा न्यूज।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment