Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
कानपुर देहात

कानपुर देहात: लोधी प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन का कार्यक्रम हुआ संपन्न।

 लोधी प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन का कार्यक्रम हुआ संपन्न।




कानपुर देहात।लक्ष्य ( लोधी क्षत्रिय इम्प्लाइज एसोसियेशन) संगठन द्वारा कानपुर देहात  के झींझक में रविवार को  लक्ष्य कैरियर गाइडेंस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह  तत्वावधान में लोधी प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन का कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित संपूर्ण राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय टीम सहित जिला स्तरीय टीम  सभी स्वयं सेवक सहित कई वरिष्ठ समाज के लोग उपस्थित रहे। जिसमे सैकड़ो छात्रों ने भाग लिया। समाज के आई ए एस, न्यायाधीश  एवं उच्च पदों पर आसीन प्राधिकारियों द्वारा समाज के अन्य बुद्धजीवियों द्वारा छात्र एवं छात्राओं  परीक्षार्थियों एवं समाज के लोगो का मार्ग दर्शन किया ।


जनपद कानपुर देहात के झींझक कस्बे के मंगलम वाटिका में लक्ष्य प्रैभा सम्मान समारोह रामप्रसाद  एडवोकेट की अध्यक्षता में स्वामी ब्रह्मानन्द लोधी के बैनर तले संपन्न हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लक्ष्य संयोजक अमरपाल सिंह लोधी आई आर एस भारत सरकार में ज्वाइंट  कमिश्नर  आयकर विभाग,जी बच्चो को मंत्र दिया अमल  शब्द दैनिक दिन चर्या में प्रयोग में लाए, अ से अध्ययन, म से मनन, ल से लेखन करे और आप सभी 8 से 10 घंटे पढ़े तो आप किसी भी कंपटीशन को क्रैक कर लेगे अभिभावकों को संदेश दिया, आप आधी रोटी काम खाए बच्चो को जरूर पढ़ाए,

विशिष्ट अतिथि गुलाब सिंह एसडीएम, वेदप्रकाश नायाब तहसीलदार  प्रदेश अध्य्क्ष सुशील राजपूत प्रदेश महामंत्री डॉक्टर सोमेंद्र कुमार संयुक्त  सचिव अनिल राजपूत  शिक्षा पर जोर देते हुए लक्ष्य संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी दी ज्ञान सिंह राजपूत राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,  विधि विशेषज्ञ मेघराज सिंह मानव अधिकार  RTI कार्यकर्ता, प्रांतीय कोषाध्यक्ष ने  कार्यक्रम का सफल संचालन किया, वही यह संदेश बच्चो को दिया सफलता का मंत्र प्रबल प्यास, स्कारातम सोच, असीम धैर्य को बनाए रखे सफलता जरूर मिलेगी लक्ष्य  समाज के कई वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।जिसमे लोधी छत्रिय समाज की सामाजिक कुरीतियों को दूर करने एवं शैक्षिक क्रांति हेतु शिक्षा एवं ज्ञान का महाकुंभ लक्ष्य प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में 75% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। हाई स्कूल इंटर मीडिएट 120 बच्चो को मेडल प्रमाण पत्र देकर  सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर के बुद्धिजीवी विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ सेवारत एवं सेवा नियुक्त अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों का कैरियर गाइडेंस एवं मार्गदर्शन किया गया।वही कार्यक्रम में मुख्यातिथि के द्वारा समाज के लोगो को जागरूक करते हुए उन्होंने बताया कि समाज के लोग मेहनत तो बहुत करते है लेकिन मेहनत के हिसाब से सफल नही हो पा रहे है इसका मुख्य कारण है पाखण्डों व अंध्विश्वास में फंसकर उसमे व्यर्थ का खर्च करना जिसके वजह से समाज के लोग उन्नति नही कर पा रहे है। इन सब कुरीतियों को छोड़कर अगर समाज के लोग यही पैसा बच्चों के पढ़ाई में खर्च करे तो उनका भविष्य   क़ामयाब हो और आगे चलकर यही बच्चे आपका सब का नाम रोशन करंगे। इसके साथ शिक्षा पर उन्होंने गहन चर्चा की । वही हमीरपुर, बांदा, अयोध्या, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, फिरोजाबाद,लखनऊ,इटावा, अलीगढ़  एटा औरैया, कानपुर नगर उन्नाव उरई दिल्ली प्रदेश, कार्यक्रम आयोजक लक्ष्य कानपुर देहात कार्यक्रम संरक्षक राजेंद्र बहादुर मैनेजर प्रांतीय महामंत्री लक्ष्य, अधिवक्ता जिला अध्यक्ष शिवशरूप राजपूत, शासकीय   अधिवक्ता हुकुम सिंह राजपूत, गायत्री राजपूत डॉक्टर शकुनेद्र  राजपूत, विभू राजपूत, अन्य जिला कार्यकारणी सहित 700 से अधिक लोगो ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।


ब्यूरो रिपोर्ट - लक्ष्यसीमा न्यूज

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment