Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
औरैया

औरैया: आगामी 29 जून को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति व्यवस्थ…

 थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह और क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार ने भाई चारे के साथ मिलकर ईद उल अजहा त्योहार और शांति व्यवस्था बनाए रखने की कि अपील



 अछल्दा ।औरैया। 

आगामी 29 जून को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर को थाना परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई जिसमें  क्षेत्र के ग्राम प्रधान एव नगर के सम्भ्रांत लोगों ने पहुंचकर बैठक में अपने अपने विचार व्यक्त कर आगामी त्यौहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। गुरुवार को अछल्दा थाना परिसर में आगामी उन्तीस जून को मनाए जाने वाले मुस्लिम समुदाय के पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद)को लेकर प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार  की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में पधारे सभी लोगों से ईद-उल-अज़हा के त्योहार को शांति और सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्राधिकारी अशोककुमार ने कहा कि ईद-उल-अजहा का पर्व शांति व्यवस्था कायम रखते हुए मनाएं और सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का पालन करते हुए ही जानवरों की कुर्बानी करें और खुली जगह में कुर्बानी न करें जिससे किसी राहगीर को परेशानी हो,यह गिले सिकवे भूल कर गले मिलने का पर्व है इसमें अशांति का कोई स्थान नहीं है।बैठक में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ रिंटू दुवे ने सभी से ईद-उल-अज़हा के पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की,साथ ही उन्होंने त्यौहार के दिन नगर की गलियों व ईदगाह को जाने वाले तमाम रास्तों पर साफ सफाई तथा पानी की उचित व्यवस्था कराए जाने का आश्वासन दिया और मुस्लिम समुदाय के लोगों से पर्दे के अंदर कुर्बानी करने और उसके मलबे  को किसी एक जगह दफन करने की अपील की।

बैठक में पधारे नगर व क्षेत्र के बेसौली ग्राम पंचायत के  प्रधानप्रतिनिध राहुल यादव  ने भी अपने अपने विचार व्यक्त कर आगामी त्यौहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।बैठक में,मुस्तकीम आसिफ हाफिज मोहमम्द जहीर अली इमने अली हाजी मुरादवार मो हबीब उस्मान हाफिज फरीद जयवीर यादव रामवीर यादव पूती दुवे सिद्धार्थ मिश्रा सुनील सक्सेना संतोष पोरवाल आदि मौजूद रहे ।


ब्यूरो रिपोर्ट - लक्ष्यसीमा न्यूज।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment