Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
Crime

अब केजरीवाल के हाथ पावर, दिल्ली में बड़े फेरबदल का रास्ता साफ; LG ने लौटा दीं फाइलें.....

 दिल्ली:  अब केजरीवाल के हाथ पावर, दिल्ली में बड़े फेरबदल का रास्ता साफ; LG ने लौटा दीं फाइलें.....


दिल्ली:  सुप्रीम कोर्ट में मिली जीत के बाद अब अरविंद केजरीवाल सरकार के हाथ दिल्ली के अफसरों का नियंत्रण आ गया है। 


एलजी वीके सक्सेना ने सेवा विभाग से जुड़ी फाइलों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास भेज दिया है। जल्द ही दिल्ली में बड़े प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा कर दी थी। उनकी सरकार ने कुछ घंटों के भीतर सेवा सचिव को भी बदल दिया था, लेकिन एलजी को आधिकारिक सूचना नहीं मिलने की वजह से इसे लागू नहीं किया जा सका था। अब उपराज्यपाल सचिवालय ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आवश्यक कार्यवाही के लिए सेवा मामलों से संबंधित फाइलों को दिल्ली सरकार को लौटा दिया है। पहले प्रशासनिक सेवाओं का नियंत्रण दिल्ली के उपराज्यपाल के पास था, इसलिए इससे जुड़ी फाइलें एलजी के पास जाती थी। हालांकि, 11 मई को सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने एक अहम फैसले में कहा कि पब्लिक ऑर्डर, लैंड और पुलिस को छोड़कर अन्य सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों पर दिल्ली सरकार का नियंत्रण होगा।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment