Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
Firozabad

एस आर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में मनाया गया वार्षिक उत्सव

          जिला मुख्यालय के नजदीक स्थापित एस आर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के एक वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को अपना प्रथम वार्षिक उत्सव मनाया, कार्यक्रम के मुख्य अथिति वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेश कर्दम ने व संस्था के फाउण्डर पूर्व प्रधान रामजी लाल प्रशान्त, डायरेक्टर सैनिक रेजिडेन्शियल एकेडमी चौधरी बी0 के0 सिंह, डायरेक्टर आगरा कैरियर पॉइन्ट पण्डित दिनेश दीक्षित, संस्था के सचिव इंजी० हेमराज सिंह प्रशान्त व डायरेक्टर डा0 विश्वदीप प्रशान्त ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआरटीओ ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के बारे मंे विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान 5 किलोमी कॉस कन्ट्री दौड प्रतियोगिता भी सुबह 6 बजे करायी गयी, जिसमे प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेता को मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया साथ ही फिरोजाबाद जनपद में सबसे पहले लाये गये कॉर्स बी०पी०ई०एस० की शूटिंग एकेडमी का उदघाटन रामजी लाल प्रशान्त एवं सूरज मुखी ने किया जिसको काफी दूर-दूर से आये अतिथि व शिक्षाशास्त्रीयों ने जिसको जिले में पहला शूटिंग एकेडमी बताया। संस्था के फाउण्डर एवं अतिथियों ने जिले के बारवी कक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाले छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने बताया कि जिला के मुख्यालय के नजदीक अच्छी शिक्षा का महौल देने वाली संस्था है। इसमे सभी अधिकारी व कर्मचारी के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। विशिष्ट अतिथि- चौधरी बी0 के0 सिंह डायरेक्टर सैनिक रेजिडेन्शियल एकेडमी ने शिक्षा का क्या महत्व है। शिक्षा की क्या जरूरत है इसके बारे में विस्तार से बताया। जिला सूचना अधिकारी दयाशंकर ने बताया है कि इस संस्था की प्रबन्धक कमेटी में बहुत ही योग्य व शिक्षित लोग है जिनका उद्देश्य पैसा कमाना नहीं बल्कि सिर्फ शिक्षा प्रसार है। इस लिए मुझे भरोसा नही बल्कि पूर्ण विश्वास भी है कि यहाँ के पढ़े बच्चे उच्च पदों पर जरूर चयनित होगें। साथ ही पण्डित दिनेश दीक्षित डायरेक्टर आगरा कैरियर पॉइन्ट  आगरा से आये इनके द्वारा लगभग एक लाख से अधिक छात्र-छात्रओं को सरकारी नौकरियां मिली है। इन्होनें उच्च शिक्षा के बारे में बताया और उन्होनें यह भी बताया कि इस कॉलेज में लॉ की पढाई के लिए बहत्तर व्यवस्थायें है, जो अन्य जगह नही है।

              मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० विश्वदीप प्रशान्त ने उच्च शिक्षा के बारे मे बताया कि ज्यादातर छात्र-छात्राओं व उनके अभिवावको का पढ़ाई के प्रति बहुत कम लगाव रह जाता है। जिसका मुख्य कारण है महाविद्यालयों मे रेगूलर क्लासे न लेना और महाविद्यालयों छात्र-छात्राओं के कम आने से वहा के शिक्षकों की भी रूचि नही रहती है। इसलिए हमने अपनी संस्था में रेगूलर क्लासे शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं अन्य कम्पटीशन की तैयारी कराना नकल विहीन परीक्षाओं के लिये मजबूत तैयारी कराना बताया। इसके साथ ही संस्था के प्रेसीडेन्ट ललित नारायन प्रशान्त ने अतिथियो का स्वाफा पहनाकर स्वागत किया। बताया कि समय के साथ-साथ बदले कोर्सों को लाये है और भी लायेगें इस प्रोग्राम में सभी संस्था के डायरेक्टर ने आये हुए सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावको को वायदा दिलाया कि इस संस्था द्वारा जो भी शिक्षा दी जा रही है। उससे बच्चो की अच्छा भविष्य बनेगा अच्छी शिक्षा का माहौल बनेगा। संस्था के सचिव इंजीव हेमराज सिंह प्रशान्त ने बताया कि हमारे संस्था मे सीधे 12वी पास करने के बाद बैचलर ऑफ फिजीकल एजूकेशनल एण्ड स्पॉट कोर्स से नौकरी मिलेगी यह कोर्स जिले मे केवल हमारे यहाँ पर ही है जिसमे सरकार का विशेष ध्यान है कि योगा व खेल-कूद वाली शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जायें।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment